दुनिया की ये हैं 10 सबसे शक्तिशाली वायु सेनाएं

देश की सीमाओं पर नागरिकों की रक्षा के लिए हर पल सेनाएं मौजूद रहती हैं, वहीं पानी और हवा में भी देश की रखवाली के लिए जल और वायु सेनाएं मुस्तैदी से डटी रहती हैं। हर देश अपनी हिफाजत के लिए इन सेनाओं में इजाफा कर इन्हें और सशक्त बनाता रहता है ताकि जरूरत पड़ने पर ये देश के काम आ सकें। आज हम अपनी खबर में आपको दुनिया की उन 10 ताकतवर वायुसेनाओं के बारे में बताएंगे जिनपर उनके देश को नाज है।
1.  United States Air Force (America):

अमेरिका की वायुसेना आधुनिक तकनीक से लैस है। इसका निर्माण 11 सितंबर 1947 में किया गया था। वर्तमान समय में  अमेरिका के पास 5,573, सैनिकों द्वारा चालित एयरक्राफ्ट और 180 स्वपचालित एयरक्राफ्ट हैं। साथ ही साथ 2,130 क्रूज मिसाइल और 450 बैलिस्टिक मिसाइल भी सेना के बाड़े में हैं। अमेरिका की वायुसेना कई बार अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर चुकी है। अमेरिकी वायुसेना बहुत अधिक शक्तिशाली है।
2. Russian Air Force (Russia):

रूस की वायुसेना को दूसरे स्थाकन पर रखा जाता है। जापान के साथ युद्ध में हुए अनुभवों से इसे और बेहतर बनाया गया। इस समय सेना में 3000 बमवर्षक विमान, 4,500 युद्धक विमान जैसे मिग-29 फैल्क्रेम, मिग-25 फॉक्सहबैट के अलावा 3,400 अत्या ‍धुनिक एयरक्राफ्ट सू-24 फेंसर, सू-25 फ्राग फुट जैसे विमानों को शामिल किया गया है।
3. Israeli Air Force (Israel): 

इजराइल की सेना को  तीसरे स्था न पर रखा जाता है। वर्तमान में सेना में चेकोस्लोनवाकिया से खरीदे गए 25 एविया एस-199 एस विमान और 62 स्पिटफायर विमान हैं। सेना में उच्चमतम मानकों पर प्रशिक्षण को अपनाया जाता हैं। आतंकवाद और वैश्विक संकटों को देखते हुए इजराइली सेना युद्ध के लिए हमेशा तैयार रहती है।
4.  Royal Air Force (United Kingdom):

ब्रिटिश एयरफोर्स चौ‍थी सबसे शक्तिशाली और पुरानी वायुसेना है। इसे रॉयल एयर फोर्स के नाम से भी जाना जाता है तथा इसनें द्वितीय विश्वत युद्ध में बड़ी भूमिका निभाई थी। सेना में अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। सेना में 826 एयरक्राफ्ट शामिल करने से यह विश्व  की सबसे बड़ी यूरोपियन सेना बन गई है।  रॉयल एयरफोर्स में नए और विध्वं सक एयरक्राफ्ट को शामिल किये जाने की योजना है।
5. People’s Liberation Army Air Force (China):

चीन ने अपनी वायुसेना को विशाल और तकनीकी तौर पर उन्नoत बनाया है। चीन की सेना में लगभग 3,30,000 जवान और 2,500 एयरक्राफ्ट है। चीनी सेना एशिया की सबसे बड़ी सेना है।
6. Armée de l’Air (France):

फ्रांस की वायु सेना का निर्माण 1909 में किया गया था।  इस सेना का निर्माण 1909 में शुरू हो गया था जिससे दूसरे विश्व्युद्ध के समय फ्रांस ने खुद का एयरक्राफ्ट उद्योग विकसित किया। फ्रांस ने ही जेट फाइटर यान का विकास किया। वर्तमान में फ्रांस ए400एम एयरक्राफ्ट का विकास कर रहा है।
7. Indian Air Force (India): 

भारतीय वायुसेना में 1,70,000 सैनिक और 1,500 एयरक्राफ्ट हैं। संयुक्तत राष्ट्र0 के विश्वक शांति मिशन में भारतीय वायुसेना ने विशेष योगदान दिया है। इसने बहुत से युद्ध लड़ें है। जिसमें पाकिस्तान और चीन युद्ध प्रमुख है।
8.  Luftwaffe (Germany):

जर्मनी वायुसेना की स्थापना 1956 में हुई थी। इस सेना ने अफगानिस्तान में थलसेना की मदद की थी, तथा नाटो सेनाओं के साथ बाल्टिक सागर में युद्धाभ्यास किया।
9.  Royal Australian Air Force (Australia):

ऑस्ट्रेभलिया एयर फोर्स की स्थानपना मार्च 1921 में हुई थी। इस वायुसेना ने द्वितीय विश्व युद्ध के बहुत से युद्धों में भाग लिया। कोरिया और वियतनाम युद्ध प्रमुख हैं।
10. Air Self Defense Force (Japan) :

वर्ष 2005 में जापानी वायुसेना में 45 हजार सैनिक थे। वर्तमान में जापान के पास 805 एयरक्राफ्ट और 424 युद्धक विमान है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद जापानी सेना और नेवी को मिलाकर  'एयर सेल्फ  डिफेंस फोर्स' का निर्माण किया गया।
Labels:

Post a Comment

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget